खास खबर/लोकल खबरशेखपुरा

जोधनबीघा गांव में पंखे से लटका मिला सुखनंदन चौहान का शव, आत्महत्या या हत्या गुथ्थी सुलझनी बाकी

शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोधनबीघा गांव में पंखे से लटका सुखनंदन चौहान का मिला शव का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझता जा रहा है। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में कर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बारे में जो सूत्रों से जानकारी मिली है, अगर इसपर भरोसा किया जाय तो कई चौकाने बाले तथ्य सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि सुखदेव चौहान की पत्नी के साथ हमेशा विबाद होता था,पत्नी के चरित्र को लेकर वह हमेशा परेशान रहता था। जिसके कारण मारपीट की घटना होते रहती थी। पत्नी द्वारा पति के खिलाफ पूर्व में केस भी दर्ज कराया गया था।

घटना के दिन जो कहानी है गांव में सामूहिक पूजा हो रहा थी और गांव के सभी लोग पूजा में थे। मृतक सुखदेव चौहान भी पूजा में था,जब घर वापस लौटा तो पत्नी की स्थिति को देखकर आशंका हुआ और फिर मारपीट भी हुई। उसके बाद वो फिर पूजा में चला गया।जब रात में घर लौटा तो अपने कमरे में सोने मृतक गया और सुबह पंखे में लटका हुआ सुखदेव का शव मिला। गांव में सूचना फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया। प्रथम दृष्टया में तो आत्महत्या लग रहा है,लेकिन इस पूरे घटना का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। खैर पुलिस ऑडी केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू करेगी। अगर आत्महत्या ही माना जाए तो पत्नी की बेबफाई की बात सामने आ रही है।आत्महत्या या हत्या की घटना की सत्यता के लिए हमें अभी पुलिस के अनुसंधान का इंतजार करना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!