राजनीति

*सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद चौधरी ने जद यू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की*

बरबीघा पुरानी शहर के निवासी और सामाजिक कार्यकर्त्ता बिनोद चौधरी ने आज नीतीश कुमार के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए जनता दल यू पार्टी का सदयस्ता ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार ने कई कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी में इनको जद यू का सक्रिय सदस्य बनाया। इस मौके पर जद यू जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी में इनके शामिल होने से बरबीघा नगर में जद यू और मजबूती से अपना संकल्प पूरा करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!