खास खबर/लोकल खबरराजनीतिशेखपुरा

*जद यू जिलाध्यक्ष ने फेसबुक के माध्यम से जनता से किया संवाद, अपने सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया*

बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही जनता दल यूनाइटेड शेखपुरा के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार काफी सक्रिय हो गए हैं। पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के साथ ही हर रविवार फेसबुक के माध्यम से अपनी सरकार की उपलब्धियों से आम जनता को रूबरू करवा रहे हैं। इस सम्बंध में बात करते हुए उन्होंने आज नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपने परिवार के 15 साल के कुशासन काल के लिये जनता से माफी मांगते फिर रहे हैं। हत्या,लूट और अपहरण के सरताज के बेटे को जनता कभी अपना भविष्य नहीं बनायेगी। नीतीश कुमार ने नया बिहार बनाया है और प्रदेश की जनता भली भांति ये बात जानती है।

Back to top button
error: Content is protected !!