कोरोना को हराना है तो मास्क पहनना है जरूरी,रोको टोको अभियान में 68 लोगों से 34 सौ रुपया की हुई बसूली, लगातार जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है जागरुकता अभियान।
डीएम इनायत खान के निर्देश आज जिला के सभी बाजार और चौक-चैराहों पर कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया।समाहरणालय,सिविल कोर्ट,चाॅदनी चौक,कटरा चौक,पटेल चौक,गिरिहिण्डा चौक आदि स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर 68 व्यक्तियों से 50-50 रू0 कुल 3400/- रू0 आर्थिक दंड वसूला गया। सभी दुकानदारों को चेतावनी दिया गया कि कल से बिना मास्क पहने बैठने पर दुकान को सील करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। आज राजीव कुमार अपर अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मधुप मनोहर, अचंल अधिकारी शेखपुरा रविशंकर पाण्डेय के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
इसके अलावे सभी प्रखंडो में प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी एवं नगर परिषद क्षेत्रो में कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों को बताया गया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। अन्यथा कोरोना वायरस फैलाने के आरोप में तत्काल विधि सम्मत् कार्रवाई की जायेगी। इसके अलावे सोशल डिस्टेंस का अनुपालन,हैण्डवाश एवं सैनेटाइजर का उपयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। रविवार से मास्क नहीं पहनने वाले क्रेता और विक्रेता पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। यह विशेष अभियान लगातार चलाया जायेगा।