खास खबर/लोकल खबरशेखपुरासमाजसेवा

शेखपुरा नगर प्रशासन ने मास्क के लिए चलाया रोको टोको अभियान

शेखपुरा नगर प्रशासन ने आज भी पूरे शहर में घूम घूम कर मास्क के लिए रोको टोको अभियान चलाया। इस रोको टोको अभियान में कई लोग बिना मास्क के घूमते हुए पाए गए, जिनसे 50₹ जुर्माना भी वसूल कर उन्हें मास्क भी दिया गया। बताते चलें कि प्रदेश में कोरोना महामारी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में आम जनमानस की भी ये जिम्मेदारी है कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा करें।

Back to top button
error: Content is protected !!