खास खबर/लोकल खबरखेती-बाड़ीबिहारशेखपुरा

गुलाबी प्याज की महक पर लॉक डाउन ने लगाया ब्रेक,सस्ते दामो में बेचने पर मजबूर हैं किसान,महाजनों के कर्ज से चिंतित भी हैं किसान।

शेखपुरा में लॉक डाउन का प्रतिकूल असर प्याज उत्पादकों पर देखा जा सकता है।शेखपुरा में बड़े पैमाने पर प्याज की खेती होती है और गुलाबी प्याज की मांग विभिन्न प्रदेशों में खूब है। शेखपुरा का प्याज बांग्लादेश और नेपाल तक निर्यात होता है। लेकिन लॉक डाउन के कारण एक भी महाजन प्याज की खरीद करने नही आए हैं। जिसके कारण सस्ते दामों में स्थानीय बाजार में किसान प्याज बेच रहे हैं।

दूसरी तरफ किसानों की शिकायत है कि प्याज की खेती एक फायदेमंद व्यापार है लेकिन अगर प्राकृतिक आपदा हुआ तो सब बेकार हो जाता है। किसान ने कहा कि रखरखाव का कोई साधन भी नहीं है। जिसके कारण सस्ते में बेचना मज़बूरी है। इसके कारण महाजनों से लिया गया कर्ज भी वापस नहीं हो पाता है। वहीं किसान संगठनों ने सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है और कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में सबसे खराब स्थिति किसानों की है।

Back to top button
error: Content is protected !!