खास खबर/लोकल खबर

सभी बूथों पर अपनी पकड़ मजबूत करने हेतु सभी पंचायतों में घूम रही है जद यू,जिलाध्यक्ष भी कर रहे हैं कड़ी मेहनत

बिधान सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है,वैसे वैसे जनता दल यू अपनी गतिविधियां तेज कर रही है। वैश्विक महामारी के इस दौर में भी जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार के साथ सभी कार्यकर्त्ता सावधानी बरतते हुए सभी बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाकर उनको चुनावी टास्क देने में जुट गए हैं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज बरबीघा के जगदीशपुर और अरियरी के डीहा पंचायत में बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा किये गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष के साथ सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!