खास खबर/लोकल खबरबिहारराजनीतिशेखपुरा

राजद छोड़कर जद यू में शामिल हुए बिधान पार्षद संजय सिंह का बरबीघा में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

राजद का दामन छोड़कर कर जदयू में शामिल होने बाले विधान पार्षद संजय सिंह का शेखपुरा के बरबीघा में जद यू जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार के नेतृत्व में एन डी ए कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया। सभी कार्यकर्त्ताओं ने गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विकास कार्यों का पत्र भी दिया।

विधान पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं इस प्रदेश को विकसित बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दूँगा।

वहीं सभी कार्यकर्त्ताओं ने अबकी बार अंजनी कुमार का नारा लगाकर इस बार विधानसभा चुनाव में अंजनी कुमार को टिकट देने की बात भी कही। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर बिंद,साकेत बिहारी,पवन किशोर चुन्नू मुखिया,जयराम मुखिया,सतेंद्र कृष्णन मुखिया,हीरालाल सिंह,बरुन सिंह,बिपिन चौधरी,शमशाद आलम के साथ सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!