खास खबर/लोकल खबरशेखपुरा

राज्य में नगर निकाय का मार्च 2021 तक नहीं होगा परिसीमन का विस्तार,सीएम के आदेश के बाद शेखपुरा नगर निगम प्रस्ताव के फाइल की गति मार्च तक रुकी। चिन्हित गांव के आर्थिक,समाजिक और भौगोलिक स्थिति का किया जाएगा आकलन।

राज्य सरकार बिहार के नगर पंचायत,नगर परिषद का विस्तारीकरण करना चाहती है।जिसमें वैसे क्षेत्रों को शामिल करना है, जिसकी भूमि व्यवसायिक हो। जिसके कारण शेखपुरा को भी नगर निगम में शामिल करने की अटकलें लगने लगी थी। शेखपुरा नगर के आसपास के गांव जैसे हुसैनाबाद,पचना,बाजिदपुर,पुरैना,मटोखर सहित कई गांव को शामिल करना था और फिर डीएम के माध्यम से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजना था। लेकिन शेखपुरा नगर निगम बनने के सपने पर मार्च 2021 तक ग्रहण लग गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट मीटिंग के बाद पिछले दिनों घोषणा हुई कि तत्काल नगर निकाय का परिसीमन का विस्तार नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ शेखपुरा नगर परिषद द्वारा नगर निगम बिस्तार के लिए बढ़ी संचिका पर तत्काल रोक लग गई है। सूत्रों ने कहा कि अभी शेखपुरा नगर निगम के लिए निर्धारित मापडंडों के आधार पर शेखपुरा के आसपास के गांव का आकलन किया जाएगा। लेकिन अब नए बर्ष में ही शेखपुरा के लोगो का सपना पूरा होगा। दूसरी तरफ शेखपुरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शम्भू यादव ने कहा कि शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र को बिहार के मानचित्र पर लाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मार्च 2021 के बाद शेखपुरा नगर निगम बनाए जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि शेखपुरा का विकास और तीब्र गति से हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!