खास खबर/लोकल खबरखेती-बाड़ीशेखपुरा
कृषि विभाग के दो अधिकारीओं का हुआ तबादला,अपने कार्यकाल के दौरान सुर्खियों में रहे जिला कृषि पदाधिकारी।
राज्य सरकार के कृषि विभाग ने शेखपुरा जिले के दो कृषि पदाधिकारी का तबादला किया है।उप निदेशक भूमि संरक्षण विभाग के अश्वनी कुमार को सरकार ने प्रोन्नति दे कर औरंगाबाद का जिला कृषि पदाधिकारी बनाया गया है। जवकि शेखपुरा के जिला कृषि पदाधिकारी लाल वचन राम को अरबल का जिला कृषि पदाधिकारी बनाया गया है। गौरतलब है कि शेखपुरा जिला कृषि पदाधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान सुर्खियों में रहे हैं। अपने कनीय अधिकारी और कर्मचारियों के साथ विबाद और कार्यो में लापरवाही को लेकर पूर्व डीएम द्वारा राज्य सरकार को भी स्मार पत्र भेजा गया है। बहरहाल गया के जिला कृषि पदाधिकारी और जहानाबाद के उप निदेशक भूमि संरक्षण का शेखपुरा में हुआ है।