खास खबर/लोकल खबर

घर घर संपर्क कर प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचा रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता

अरियरी मंडल के कसार ग्राम में प्रधानमंत्री के पत्र का वितरण मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने प्रधानमंत्री जी के संदेश से लोगों को अवगत कराते हुए केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार हमेशा तत्पर है। इस मौके पर निवर्तमान जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिपिन मंडल पवन कुमार,सोनू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!