शेखपुरा में कोरोना वायरस के कुप्रभाव से अनभिज्ञ दिख रहे हैं लोग,कोरोना का दवा है 2 गज की दूरी,पालन नहीं करने पर हो सकती है परेशानी,आम लोगों की सतर्कता जरूरी।
शेखपुरा जिला प्रशासन विभिन्न माध्यमों से कोरोना वायरस से वचाव को लेकर सचेत कर रहा है। लेकिन उसके बाद भी आमलोग अपनी जिम्मेदारी से विमुख दिख रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम का नतीजा है कि शेखपुरा जिला में मात्र 24 केस एक्टिव है। लेकिन उसके बाद भी कई खतरे के संकेत मिले हैं। शेखपुरा नगर क्षेत्र के खाण्डपर में पहले एक महिला स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकली फिर जब पति और बच्चे की जांच हुई तो उसका भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया। जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ आम लोगो की चिन्ता बढ़ गई है।आज 5 केस पॉजिटिव आया है जिसमे शेखपुरा नगर 3 और अरियरी,शेखोपुरसराय एक एक है। इस प्रकार शेखपुरा जिला में कुल 143 केस पॉजिटिव मिला जिसमे 123 ठीक होकर घर गए। शेष 24 का इलाज आइसोलेशन में चल रहा है। दूसरी तरफ मास्क,सोष्ठ7ल डिस्टेंसिंग का पालन नही दिख रहा है। मगही न्यूज आप से अपील करता है कि सतर्कता जरूर रखे तभी शेखपुरा कोरोना मुक्त हो सकेगा।