शेखपुरा

शेखपुरा में आज 6 लोगों ने कोरोना को दी मात, स्वस्थ्य हो कर लौटेंगे घर,सम्मान के साथ कि जाएगी विदाई।

शेखपुरा में कोविड 19 के संक्रमण से आज 6 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर घर लौट गये। डा0 कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह, एस0 ई0 एम0 ओ0, शेखपुरा ने बताया कि आज जखराज स्थान स्थित आईसोलेशन केन्द्र से बेहतर इलाज के फस्वरूप 6 पोजेटिव व्यक्ति आज निगेटिव होकर स्वस्थ्य हुए। जिनको विशेष सम्मान शिविर आयोजित कर प्रमाण पत्र दवाएं एवं उपहार देकर एम्बुलेंस के माध्यम उनके घरो तक पहूॅंचाया गया। आज मुकेश पटेल, रानी पटेल, साधना कुमारी, मनोरमा देवी, विपिन विनोद, जुली कुमारी, स्वस्थ्य होकर अपना घर लौटे। ये सभी व्यक्ति ट्रेन के माध्यम से मुबई, सुरत, महाराष्ट्र और दिल्ली से यहाॅं आये थे।
एस0 ई0 एम0 ओ0 ने बताया कि आज तीन व्यक्तियों का रिपोर्ट पोजेटिव आया है। जो सभी शेखोपुरसराय प्रखंड के निवासी है। ये व्यक्ति गाजियाबाद एवं दिल्ली से यहाॅं आये है।

Back to top button
error: Content is protected !!