प्रशासनशेखपुरास्वच्छता अभियान

100 पार कर गया कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा, आम लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने जगह-जगह चलाया मास्क चेकिंग अभियान

शेखपुरा जिले में कोरोना के आंकड़े ने शतक पूरा कर लिया है। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 पार कर गया है। आम और खास सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिये सभी जरूरी एहतिहातन कदम उठाना शुरू कर दिया है। एक्सपर्टों के मुताबिक इससे बचाव के लिये मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग सबसे ज्यादा कारगर उपाय है। इसके तहत आज सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में वरीय अधिकारियों के द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। शेखपुरा में वरीय कोषागार पदाधिजारी के नेतृत्व में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि ने मिलकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया। जबकि बरबीघा में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह ने यह अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बिना मास्क वाले लोगों से आर्थिक दण्ड बसूलकर उन्हें फ्री में मास्क भी दिया गया। वहीं दूसरी तरफ शेखपुरा नगर क्षेत्र में अपर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के द्वारा माइकिंग कर दुकानदारों व ग्राहकों को सरकारी गाइड लाइन के पालन और शाम 7 बजे तक ही दुकान का निर्देश भी दिया गया। कोरोना से लोगों की सुरक्षा के इस अभियान में नगर परिषद शेखपुरा भी पीछे नहीं है। आज नगर परिषद के द्वारा भी सभी सरकारी कार्यालयों, बैंकों, भीड़-भाड़ वाले अन्य स्थलों के सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसके अलावे जिलाधिकारी सही सभी वरीय पदाधिकारी भी लगातार मीडिया के माध्यम से अपील कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!