जागरूकताशेखपुरासमाजसेवा

CCHT समूह के द्वारा फ्रंटलाइन वर्करों के बीच किया गया N-95 मास्क का वितरण

ह्यूमन ट्रैफकिंग पर काम करने वाले एन जी ओ समूह CCHT के द्वारा कल शनिवार को शेखपुरा जिले के बरबीघा में फ्रंटलाइन वर्करों के बीच N-95 मास्क का वितरण किया गया। एनिमल एंड ह्यूमन डेवलपमेंट सोशल वेलफेयर सोसाइटी, माउर (बरबीघा) के वित्त सचिव दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संस्था के द्वारा लगभग 3000 मास्क का वितरण किया गया। जिसमें नगर परिषद बरबीघा के कर्मचारी व सफाई कर्मचारी, बरबीघा ब्लॉक व अंचल के सभी कर्मचारी, बाल विकास परियोजना के कर्मचारी व आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स कर्मचारी, GNM, ANM, आशा वर्कर, बरबीघा क्षेत्र के सभी थाना के अधिकारी व पुलिस कर्मी सहित जिला कार्यालय के बिभिन्न कार्यालयों में भी मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष श्याम नंदन प्रसाद, सचिव विनोद कुमार व वित्त सचिव दीपक कुमार व संस्था के वॉलिंटियर्स अमन, आकर्ष, रवि, चंदन कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!