शेखपुरास्वच्छता अभियान

शेखपुरा नगर प्रशासन करवा रहा क्षेत्र को सेनेटाइज, कोरोना के दुबारा प्रकोप से लोगों को बचाने की कवायद

कोविड-19 संक्रमण के एक बार फिर से बढ़ते खतरे के मद्देनजर शेखपुरा नगर प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके तहत शहर की मुख्य सड़कों एवं गलियों को सेनेटाइज किया जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने बताया कि जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश पर नगर प्रशासन की तरफ से इस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिये हर सम्भव उपाय किया जा रहा है। शहर की साफ-सफाई से लेकर क्षेत्र को सेनेटाइज करने के लिए सारा प्रबन्ध किया जा चुका है। इसके तहत कल बुधवार को शहर के प्रमुख हिस्सों को सेनेटाइज किया गया है। यह कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को सचेत करते हुए घरों में ही रहने का अपील भी किया है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह भी किया है। साथ ही सरकार के द्वारा चलाये जा रहे 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीकाकरण अभियान का लाभ लेने का भी अनुरोध उन्होंने किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!