राजनीतिशेखपुरा

राजद बिधायक ने जद यू मंत्री के लिए बनवाया तोरण द्वार, क्षेत्र में चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री सुमित कुमार आज शेखपुरा पहुंचे।

यहाँ उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। पर सबसे अलग बात ये थी कि यहां के राजद विधायक विजय कुमार सम्राट ने भी उनके स्वागत में कई तोरण द्वार बनवाया। वहीं मंत्री के स्वागत में जिला अतिथि गृह में राजद विधायक के कई समर्थक भी देखे गए। हालांकि विधायक स्वयं नहीं थे।

जब विधायक विजय कुमार सम्राट से हमारे संवाददाता ने मोबाइल से संपर्क किया तो दिल्ली में होने की बात कही और मंत्री सुमित कुमार के स्वागत में लगाये गए तोरण द्वार पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री किसी दल का नहीं होता है। साथ ही मंत्री जी के साथ घरेलू रिश्ता होने की बात भी उन्होंने कही है।

बहरहाल मंत्री सुमित कुमार के स्वागत में शेखपुरा के राजद विधायक विजय कुमार सम्राट द्वारा लगाया गया तोरण द्वार राजनीतिक हल्कों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस सम्बंध में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!