शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय में आज भाजपा का मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस शिविर को जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, सत्यदेव यादव, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, अरविन्द कुमार ने संबोधित किया।
उन्होंने समसामयिक विषयों को जोड़ते हुए राज्य की प्रगति में कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष धनश्याम कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और विस्तार करने का सलाह दिया गया। साथ ही केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।