जागरूकताजानकारीबिहारशेखपुरा

अब पाइप लाइन के माध्यम से आपके घरों तक पहुंचेगी PNG रसोई गैस, हो रही है तैयारी

शेखपुरा जिले में अब रसोई गैस घर-घर तक पाइपलाइन के माध्यम से लोगों को मिलेगी। इसके लिये सरकार के द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही रजिस्ट्रेशन का भी काम शुरू हो चुका है। अब पाइप लाइन के माध्यम से पीएनजी रसोई गैस आपके घर तक पहुंचाई जाएगी।

गैस पाइप लाइन बिछाते मजदूर

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विशेषज्ञों के मुताबिक ये गैस एलजीपी के मुकाबले अधिक सुरक्षित और सस्ता भी होता है। इसकी जानकारी देते हुए रजिस्ट्रेशन के कर्मी प्रीतम सिंह ने बताया कि पीएनजी गैस को लोगों के घरों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उसके तहत बड़े स्तर पर पाइपलाइन नालंदा जिला होते हुए शेखपुरा, जमुई होते हुए देवघर तक जाएगी। सभी जगह लोगों को पाइप लाइन से घर तक गैस की सुविधा दी जाएगी।
LPG और PNG गैस में अंतर
PNG पाइप्ड नेचुरल गैस। ये ज्वलनशील जरूर है मगर विस्फोटक नहीं हैं। सरल शब्दों में ये LPG की तुलना में इस्तेमाल करना आसान है। इस कारण कई औद्योगिक निर्माण प्रक्रिया में इंधन के तौर पर इसे ही पसंद किया जाता है।
LPG लिक्विड पेट्रोलियम गैस। जो हमारे रसोईघर के सिलेंडर में होती है। ये ज्वलनशील और विस्फोटक भी है। ये क्रुड ऑइल के शुद्धिकरण के दरम्यान निर्माण होती है।
औद्योगिक विश्व इसे इंधन की तौर पर पसंद नहीं करता। इस कारण इसे आम आदमी को बेच दिया जाता है। LPG भी पाइप के द्वारा वितरित की जा सकती है। मगर इसका तकनीक ज्यादा पेचीला, खर्चीला और खतरे से भरा हो सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!