शेखपुरा

15 किलो गांजा के साथ 2 अबैध कारोबारी चढ़े पुलिस के हत्थे, SP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

शेखपुरा जिले के अरियरी के सहायक कसार थाना पुलिस को कल बड़ी कामयाबी हाथ लगी। थाना क्षेत्र के मसोढा गांव के धन्नु टोला से थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो बोरी गांजा के साथ दो अवैध कारोबारिओं को भी गिरफ़्तार किया।

इस बात की जानकारी पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा ने कसार थाना परिसर में प्रेसवार्ता आयोजित कर दिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान इसी गांव के कृष्णा चौधरी एवं रामअवतार चौधरी के रूप में की गई है।

बरामद गांजा

इन दोनो के यहाँ से प्लास्टिक के बोरे में रखा लगभज 7 किलो गांजा पकड़ा गया है। साथ ही साथ पुलिस ने मौके से लगभग 8 किलो गांजा का हरा पौधा भी बरामद किया।

गौरतलब हो कि पुलिस कप्तान ने जिले में इस तरह के अबैध कारोबार करने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की पुलिस को खुली छूट दे रखा है। जिसके बाद पुलिस को लगातार कामयाबी हासिल हो रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!