धर्म और आस्थाशेखपुरा

साईं महोत्सव के दूसरे दिन निकाला गया शोभा-यात्रा, साईं नाम धुन पर थिरकते नजर आए भक्त

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखण्ड के तेउस गांव में आयोजित साईं महोत्सव के दूसरे दिन आज भव्य शोभा-यात्रा निकाला गया।

जिसमें सैंकड़ों ग्रामीणों के अलावा गणमान्य व्यक्ति भी साईं नाम धुन पर थिरकते नजर आए। इस दौरान हरेक साल की भांति इस बार भी तेउस गांव में स्थित साईं मंदिर परिसर में महिलाओं के द्वारा साईं की पालकी तैयार की गई।

इस पालकी के साथ जयकारे लगाते हुए भक्तों का जत्था रवाना हुआ। यह शोभा-यात्रा तेउस के साथ-साथ बरबीघा नगर क्षेत्र का भी भ्रमण करेगा। इस शोभायात्रा में भाजपा की प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा सहित अन्य राजनीतिक लोगों ने भी हिस्सा लिया।

गौरतलब हो कि साईं महोत्सव का मेला का आयोजन हर साल किया जाता है। इसमें प्रसिद्ध गायक मंडली के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।

Back to top button
error: Content is protected !!