शेखपुरा

जिले में लगातार हो रहा covid-19 का टीकाकरण, पुलिस कर्मियों को लगा टीका

Covid-19 का टीकाकरण पूरे देश में जारी है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कल सोमवार को शेखपुरा के कई थानों में कार्यरत्त अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को covid-19 का टीका लगाया गया। शेखपुरा के सदर अस्पताल में सदर थाना में कार्यरत्त SI रामानुज प्रसाद सहित 30 पुलिस कर्मियों का टीकाकरण किया गया।

टीका लगवाते बिनोद कुमार झा

वहीं बरबीघा के बरबीघा थाना में कार्यरत्त अपर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार झा एवं मिशन ओ पी थाने में कार्यरत्त अधिकारियों एवं कर्मियों को टीकाकृत किया गया।

टीकाकरण के बाद सभी पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। जिसमें वो पूरी तरह स्वस्थ पाए गए, उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी महसूस नहीं हुई।

टीकाकरण के बाद अपर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार झा ने सबों से अपील किया कि लोग आगे आकर अपना टीकाकरण करवाएं। गौरतलब हो कि इस टीकाकरण कार्यक्रम से देश का मान अंतरराष्ट्रीय फलक पर ऊंचा हुआ है। साथ ही इसके सन्दर्भ में लगाए गए तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!