इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शेखपुरा के तत्वाधान में संस्था के अध्यक्ष जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश के आलोक में गरीबी रेखा से नीचले स्तर के लोगों के बीच लगातार कंबल वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज बरबीघा प्रखण्ड के ख़लीलचक गांव के पास स्थित ईंट चिमनी शक्ति ईंट उद्योग, MKS ईंट उद्योग व MRPS ईंट उद्योग पर कार्य करने वाले गरीब मजदूरों को कम्बल वितरण किया गया। इस बात की जानकारी देते हुए रोटेरियन सचिन शेरगिल ने बताया कि आज लगभग 70 पीस कंबल, पर्याप्त मात्रा में मास्क व साबुन का वितरण किया गया।
मौके पर शेखपुरा के पूर्व सिविल सर्जन वरिष्ठ सदस्य डॉ मृगेंद्र प्रसाद सिंह, संस्था के सचिव डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल, कार्यकारणी सदस्य हाजी मुमताज व सुरेंद्र प्रसाद मौजूद थे।