शेखपुरा नगर क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित श्यामा सरोवर पार्क में कल रविवार को प्रदेश धारी विकास मंच का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से धारी विकास मंच का प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार को चुना गया।
इनके पूर्व धारी विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पप्पू थे, जो अपने पद से इस्तीफा दे दिए थे। पद खाली होने के कारण समाज के बुद्धिजीवियों में गहन चर्चा के बाद कल चुनाव कराया गया।
जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दो मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार आनंद और अनीश कुमार धारी को चुना गया। अध्यक्ष बनने पर अध्यक्ष ललन कुमार ने बिहार एवं देश के तमाम सभी धारी स्वजातीय बंधुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा समाज बहुत पिछड़ा है। समाज को आगे ले जाने हेतु समाज के लोग अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये। इसके लिये समाज मे जागरूकता फैलाया जाएगा। इस चुनाव की अध्यक्षता कृष्णनंदन राम ने किया।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और धारी विकास मंच जिंदाबाद के नारे भी लगाये गए। मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि किशोर धारी, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव उपेंद्र कुमार, सक्सेना जी, विकास कुमार, कृष्णनंदन राम, अरविंद कुमार आनंद, उमेश धारी, अनीश कुमार धारी, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।