शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के नीमी गांव में शनिवार की रात शरारती तत्वों ने खलिहान में लगे पुंज में आग लगा दी।
इस आग से किसान को करीब 15000 रुपए की क्षति हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित किसान मथुरा यादव ने बताया कि शनिवार की रात को गांव के ही लोगों ने शरारती तत्वों के द्वारा जब खलिहान में लगे पुंज में आग लगने की सूचना के बाद वे वहां पहुंचे।
मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों ने खलिहान पहुंच कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, जब तक खलिहान में लगा पुंज जलकर बर्बाद हो गया था।