खास खबर/लोकल खबरप्रशासन
बरबीघा थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शेखपुरा जिला पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा के कड़े निर्देश के बाद आज बरबीघा थाना पुलिस के द्वारा थाना गेट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार झा के नेतृत्व में थाना पुलिस के द्वारा सभी दो पहिया वाहनों की कड़ाई से जांच किया गया। जिसमें वाहन के सभी जरूरी कागजात के साथ हेलमेट आदि जरूरी सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। जांच में दोषी पाए गए वाहन चालकों से फाइन वसूला गया। उन्होंने बताया कि आज कुल 8000 रुपए फाइन की वसूली की गई है।
गौरतलब हो कि जिले के सभी थानों की पुलिस पूरी सख्ती के साथ अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।