अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के तत्वाधान में शहीद जगदेव प्रसाद की 99 वीं जयंती संगठन के केंद्रीय कार्यालय बुद्धा कॉलोनी पटना में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद जगदेव प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने कहा कि वह गरीबों, दलितों, शोषितों तथा पीड़ितों के मसीहा थे। वह व्यक्ति नहीं विचार थे। उन्होंने समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण हत्या कर दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने किया, संचालन प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष शेलेंद्र महतो, प्रदेश महासचिव मणिकांत कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, पटना जिलाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, प्रदेश सचिव अर्जुन कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, प्रशांत सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, राज्य कार्यकारणी सदस्य अबधेश कुशवाहा, रोहित कुमार, दीपक कुशवाहा, सौरव कुमार, अजित कुमार, पटना जिला महासचिव मुन्ना वर्मा, राकेश सिंह कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।