रालोसपा की शेखपुरा जिला कमिटी के प्रदेश महासचिव व जिला प्रभारी डॉ सतीश कुशवाहा के नेतृत्व में नए कृषि कानून की प्रतियां जलाकर कृषि कानून का विरोध किया। जिला प्रभारी ने बताया कि रालोसपा मानती है कि यह काला कानून न सिर्फ किसानों बल्कि देश के अंतिम व्यक्ति तक को बुरी तरह प्रभावित करेगा।
रालोसपा इस काले कानून के खिलाफ राज्यभर में 10 हजार किसान चौपाल लगाएगी। इस अवसर पर शहीद लेनिन जगदेव बाबु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार, पटना से आए डॉ शशि पटेल, जिलाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पप्पू राज, दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामप्रसाद दास, आईटी सेल प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार गुप्ता, जाहेन्द्र महतो, राजाराम महतो, सुधीर महतो, राजकुमार महतो, वतन साव, गौतम साव, सुनील महतो, अमीर महतो, देवाशीष प्रसाद, बांके मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।