शेखपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत पैन पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद हेतु अजय कुमार ने आज नामांकन पत्र भरा। मालूम हो कि वे वर्तमान में पैन ग्राम कचहरी के सरपंच पद पर लगातार तीन बार से विराजमान हैं।
उन्होंने दो सेट में नामांकन का पर्चा भरा। सदर प्रखंड के पैन स्थित अपने गांव से सैकड़ों समर्थकों के साथ वे नामांकन पत्र भरने प्रखंड सह अंचल कार्यालय शेखपुरा पहुंचे।
नामांकन पत्र भरने के बाद उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है। आज भी किसानों की हालत और समस्याओं में कोई ज्यादा सुधार नहीं आया है। किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाने के उद्देश्य से इस बार पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव लडने का मन बनाया है। उन्होंने आशा जताई कि इस चुनाव में उन्हें किसान मतदाता जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।