राजनीतिशेखपुरा

राजनीतिक कार्यालयों में भी आज लहराया तिरंगा, देश की अक्षुणता बनाये रखने की खाई शपथ

72वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शेखपुरा जिले की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दिया। इस दौरान सभी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और स्थानीय लोगों के बीच मिठाई भी बांटा।

भाजपा के निर्माणाधीन कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने सभी कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एक-एक कलम भी भेंट किया।

वहीं बरबीघा लोजपा कार्यालय में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मधुकर कुमार ने लोजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा फहराया।

इस मौके पर उन्होंने हटिया चौक पर बिहार केसरी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इसके अलावा शेखपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुंदर साहनी ने भी झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दिया। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम के नारे भी लगाए तथा देश की अक्षुणता बनाये रखने की शपथ भी खाई।

Back to top button
error: Content is protected !!