शेखपुरा के सदर थाना अंतर्गत अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा ने पलटी मार दिया। जिसमें एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए।
जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला मंजू देवी ने बताया कि अपने घर से ई-रिक्शा पर सवार होकर पचना की ओर जा रही थी। तभी अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया।
घायल व्यक्ति के पता बताने की स्थिति में नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।