राजनीतिशेखपुरा

पूर्व बिधायक बने जद यू के नए जिलाध्यक्ष, बनने के तुरंत बाद उन्होंने कहा- कार्यकर्त्ताओं को मिलेगा पूरा सम्मान

बिहार प्रदेश जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज प्रदेश के 41 जिला इकाइयों के गठन कर उसकी सूची जारी की है। जिसमें शेखपुरा के पूर्व जद यू बिधायक रणधीर कुमार सोनी को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पहले अंजनी कुमार जिलाध्यक्ष थे। उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

इस मौके पर पूर्व बिधायक व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा। नए सिरे से वरिष्ठ और युवाओं के सामंजस्य के साथ नई जिला कमिटी का मनोनयन किया जाएगा। पार्टी की नीतियों के साथ कोई समझौता नहीं होगा। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ने इनके नेतृत्व में जिले में पार्टी को एक नई दिशा मिलने की बात कही।

इस खबर के मिलते ही जिले के कार्यकर्त्ता मिठाई बाँट रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार, गुरुजी मुखिया, आलोक मुखिया, ब्रह्मदेव मुखिया, साकेत कुमार, बिनय महतो, मनोज कुशवाहा, कमलदेव प्रसाद, गौरव सुमन सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!