दुर्घटनाशोक सन्देश

तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारा धक्का, इलाज के दौरान हुई मौत

शेखपुरा के घाटकुसुंभा-बेलौनी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि बेलोनी गांव निवासी अशोक राम की पत्नी झूलो देवी गांव के समीप से गुजर रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दिया।

दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक बाइक लेकर भागने में सफल रहा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!