खास खबर/लोकल खबरजरा हट केशेखपुरा

IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद पहुंचे शेखपुरा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

INDIAN MEDICAL ASSOCIATION के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश के प्रख्यात सर्जन डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह आज पहली बार शेखपुरा पहुंचे। वे IMA के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने झारखण्ड के देवघर जा रहे थे। उनके साथ डॉ अमरकांत झा, डॉ मंजू गीता मिश्रा, डॉ विजय शंकर, डॉ बृजनंदन व जमुई अंचलाधिकारी सहित कई लोग साथ थे।

इस दौरान नालन्दा जिले से लेकर शेखपुरा जिले तक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बरबीघा से पारिवारिक जुड़ाव होने के कारण वे बरबीघा में भी थोड़ी देर रुके और हटिया मोड़ स्थित बिहार केसरी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां डॉ कृष्ण मुरारी सिंह, मुंगेर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ के पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया।

वहीं शेरपर के चिंटू कुमार की अगुआई में सैकड़ों लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

इस अवसर पर राजू कुमार, अजीत कुमार, छोटू, बरुण कुमार, प्रभात कुमार प्रिंस, सुधीर सिंह आदि ने ढोल-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

रास्ते में टाटी पुल के पास जद यू नेता साकेत कुमार के नेतृत्व में कई लोगों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया एवं फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। स्थानीय लोगों द्वारा किये गए इतने जबरदस्त स्वागत से वे अभिभूत हो गए।

उसके बाद वे शेखपुरा स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। जहां IMA के अध्यक्ष डॉ मृगेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले के कई डॉक्टरों व समाजसेविओं ने उनका खूब स्वागत किया। उसके बाद वहां से उनका काफिला देवघर के लिए रवाना हो गया।

Back to top button
error: Content is protected !!