जयंती समारोहराजनीतिशेखपुरा
कांग्रेस ने मनाई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती
शेखपुरा जिला के सभी शैक्षणिक व राजनीतिक संस्थानों में आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई।
इसी क्रम में शहर के कांग्रेस कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष सुंदर साहनी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित कर आजाद हिंद फौज के निर्माणकर्त्ता के तैल-चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उन्हें देश की आजादी का महानायक बताते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही अपने युवा कार्यकर्त्ताओं को उनके पदचिन्हों पर चलने की बात भी कही।
मौके पर राजेश कुमार, उचित यादव, ललन यादव, जमील अख्तर, मोहम्मद मुज़म्मिल, टुनटुन कुमार आदि कांग्रेसी मौजूद थे।