शेखपुरा जिले के नए पुलिस कप्तान कार्तिकेय शर्मा पद संभालने के बाद लगातार एक्शन में हैं। वे जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत भी हैं। खनन माफिया पर लगाम लगाने की बात हो, शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की बात हो या फिर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की बात हो हर मोर्चे का उन्होंने खुद कमान संभाल रखा है।
इसी क्रम में आज वह फिर से शेखपुरा सदर थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष विनोद राम को थाने में लंबित सभी मामलों की अद्यतन जानकारी ली और सभी कांडों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हेतु कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। अबैध शराब और अबैध उत्खनन के मामलों इनकी इस कार्यशैली से यहां की जनता के दिलों में कानून व्यवस्था में सुधार की फिर से नई उम्मीद जगी है।