खास खबर/लोकल खबर
महसार गांव में दो पक्षों में गोलीबारी, भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया काबू
शेखपुरा जिले के सिरारी थाना अंतर्गत महसार गांव में दो पक्षों में गोलीबारी की सूचना है। इस गोलीबारी में एक बच्चे को पैर में गोली लगने की भी सूचना प्राप्त हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों में मछली के तालाब को लेकर विवाद हुआ था, जिसने गोलीबारी का रूप ले लिया। दोनों पक्षों से लगातार गोलीबारी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंचकर स्थिति को काबू में लेने की कोशिश में जुटी है।
वहीं घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश महतो और सुबोध महतो नामक दो दबंगों के बीच पुराना विबाद भी था।