खास खबर/लोकल खबरशेखपुरा

एक ही गांव के लगभग 40 लोग हुए चेचक के शिकार, स्वास्थ्य विभाग ने परीक्षण कर किया उपचार

शेखपुरा जिले के कुसुंभा हॉल्ट के पास बसे बेलदरिया गांव में चेचक का नया मामला सामने आया है। इस गांव के लगभग 40 लोग चेचक के शिकार हो गए हैं। जिनमें कई बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। इस बात की जानकारी मिलने पर आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गांव का दौरा कर उनका परीक्षण किया।

इस बाबत डॉ अशोक ने बताया कि इस गांव के एक बच्चे को चेचक हुआ था। उस बच्चे के द्वारा सावधानी नहीं बरते जाने के कारण एक के बाद एक इस गांव के लगभग 40 लोगों को इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने यह भी बताया कि सभी की जांच कर उनका उचित उपचार कर दिया गया है। इसके अलावा प्रतिदिन इस सबों का परीक्षण किया जाएगा।

हैरत की बात तो यह है कि लगभज सभी ने चेचक का टीका लगवाया था, उसके बावजूद भी सभी इसके शिकार हो गए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों को मीजील्स है, जबकि कुछ लोग चिकन पॉक्स के शिकार हैं। इस टीम में उनके साथ डॉ मनोज दुबे और कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!