शेखपुराशोक सन्देश
नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हुआ मातृ-शोक
नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद कुमार विद्यार्थी की माता शांति देवी का 2 दिन पहले देहांत हो गया। वो लगभग 75 साल की थी। उनके निधन से पूरे परिवार को गहरा शोक हुआ है। इस दुःख की घड़ी पर नरेंद्र मोदी विकास मिशन के शेखपुरा जिले के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया। कार्यकर्त्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी सांत्वना दिया है। गौरतलब हो कि उनके पिता का भी 3 साल पहले स्वर्गवास हो गया था।