शेखपुरा
जिले में चल रहे जिले में चल रहे नए भू सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा हेतु आज समाहरणालय के मंथन सभागार में बंदोबस्त अधिकारी अभिजीत कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता, अपर अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ सभी सहायक बंदोबस्त अधिकारी व अन्य मौजूद थे।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि नया इसके लिए 224 अमीन की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के सभी राजस्व ग्रामों में भू-सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीधे किसानों से इस संबंध में बात कर समस्या का समाधान कराएं।
जिले में 246000 जमाबंदी है, जिसमें से मात्र अभी तक 36000 जमाबंदी को ऑनलाइन किया गया है। इसको अपर समाहर्ता ने गंभीरता से लिया और सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि अब तक आप लोगों के द्वारा मात्र 18% जमाबंदी का कार्य पूर्ण किया गया है, जो काफी कम है। इसमें अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो विभाग को सूचित किया जाएगा।
अभी जिले में बंदोबस्त के कार्य को संपन्न कराने के लिए 27 शिविर लगाया जा रहा है। सारी प्रक्रिया को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। सर्वे के कार्य पूर्ण होने पर सभी को ऑनलाइन किया जाएगा। इससे जमीन का दोबारा निबंधन नहीं कराया जा सकेगा। भूमि विवाद की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
उन्होंने जिले के किसानों से भी अपील किया कि 1 और 2 में पूरा विवरण किसी से भूमि को ऑनलाइन कराया जा सके। प्रपत्र 1 में जमीन संबंधी प्रमाण पत्र है और दूसरे में परिवारिक सूची को अंकित करना है। प्रपत्र पांच में पूरे जमीन को ऑनलाइन कर देना है। इसके बाद कोई भी नागरिक अपने जमीन के बारे में कहीं से भी अपेक्षित जानकारी प्राप्त कर सकता है।