शेखपुरा
श्यामा सरोवर पार्क में सावित्रीबाई फुले की मनाई गई पुण्यतिथि
शेखपुरा जिला नगर क्षेत्र स्थित श्यामा सरोवर पार्क में आज अनुसूचित जाति जनजाति संघ के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई।
वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरिशंकर राम मौजूद थे। पुण्यतिथि में अनुसूचित जाति जनजाति संघ के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
सबने मिलकर सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और उसके बाद उनके पुण्यतिथि पर श्यामा सरोवर पार्क में दही-चूड़ा का भोज किया गया। इस कार्यक्रम में संजय कुमार, देवेंद्र कुमार पप्पू, जीतू कुमार के अलावे अन्य सभी लोग भी मौजूद थे।