शेखपुरा
नगर क्षेत्र स्थित राजद कार्यालय में आज राजद के नवनिर्वाचित विधायक विजय सम्राट के द्वारा मकरसंक्रांति से पूर्व दही-चूड़ा के महाभोज का आयोजन किया गया। इस महाभोज में जिला जज सहित जिले के प्रशासनिक महकमे से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए।

इसके अलावा विभिन्न दलों व समुदाय के लोगों को भी भोज में आने का निमंत्रण दिया गया था। इसके लिये उनकी तरफ से खूब अच्छी व्यवस्था भी की गई थी।
इस महाभोज में हजारों की संख्या में लोगों ने आकर स्वादिष्ट दही-चूड़ा खाया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाया। इस महाभोज में राजद के अलावे बिभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्त्ताओं ने भी हिस्सा लिया।
इस मौके पर बिधायक ने सभी आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही अपने क्षेत्रवासियों को मकरसंक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।