शेखपुरा

पिरामल के पोषण पदाधिकारी ने जिलाधिकारी इनायत खान को भेंट किया मास्क

शेखपुरा
कोरोना से बचाव हेतु मास्क सबसे जरूरी हथियार है। आज पिरामल स्वास्थ्य के राज्य स्तरीय पोषण पदाधिकारी परिमल झा के द्वारा जिलाधिकारी इनायत खान को N-95 मास्क भेंट किया गया।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह मास्क स्वास्थ्य एवं आई सी डी एस विभाग के फ्रंटलाइन कार्यकर्ता के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। जो प्रखंड स्तर पर आने वाले दिनों में जल्द से जल्द प्रखंड में कार्य करने वाले बी टी ओ के द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।

पोषण पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए यह बताया गया कि प्रायः कार्यक्षेत्र में कर्मियों को बिना मास्क के ही कार्य करते हुए पाया जाता है। पूछने पर छूट गया, नहीं मिला है आदि का बहाना बना लेते हैं। जबकि भारत सरकार एवं राज्य सरकार लगातार लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार कर रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए पिरामल स्वास्थ्य द्वारा कर्मियों के लिये जिला में 6 हजार मास्क उपलब्ध करवाया है। इस मौके पर पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि विशाल कुमार उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!