शेखपुरा
जिले में ठंढ में सम्भावित बढ़ोतरी के मद्देनजर जिलाधिकारी इनायत खान ने पहल की है। उनके आदेश के बाद सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से जिले के गरीब, बेसहारा और समाज में अंतिम पंक्ति में निवास करने वाले व्यक्ति को ठंड से बचने के लिए कंबल प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए एक हजार से अधिक कंबल मंगाया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को डेढ़ सौ कंबल वितरण करने के लिए दे दिया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि गांव के वैसे गरीब जो स्वयं कंबल नहीं खरीद सकते हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ 2 दिनों के अंदर कंबल देना सुनिश्चित करें। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने आज से कंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा रैन बसेरा, स्टेशन और अन्य स्थलों पर निवास करने वाले व्यक्तियों को कंबल वितरण करने के लिए अनुमंडल अधिकारी निशांत को भी स्पष्ट निर्देश दिया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार नागवंशी ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा कंबल क्रय करने के लिए 1 लाख 12 हजार की राशि आवंटित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर और कंबल का खरीद कर वितरण किया जाएगा।
गौरतलब हो कि जिले में निवास करने वाले गरीबों को ठंड से बचने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक साल कंबल का वितरण किया जाता है।