राजनीतिशेखपुरा

शेखपुरा पहुंचे पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी, कल करेंगे प्रेसवार्ता

बिहार सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के सर्वेसर्वा मुकेश साहनी आज शेखपुरा पहुंचे। यहाँ के सर्किट हाउस में उनकी पार्टी के नेता पप्पू चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस बात की जानकारी देते हुए पप्पू चौहान ने बताया कि आज रात वो शेखपुरा में ही विश्राम करेंगे और कल सुबह 9 बजे वो एक प्रेस वार्ता को भी सम्बोधित करेंगे।

गौरतलब हो कि किसी कार्यक्रम से मुकेश साहनी मुंगेर गए थे। वहां से वापसी के क्रम में आज की रात यहीं विश्राम का फैसला किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित ढेरों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!