खास खबर

जमीनी विवाद में प्रशासन के द्वारा समझौता कराने के बाद भी महिला के साथ किया मारपीट

शेखपुरा/अरियरी
प्रखण्ड क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में जमीनी विवाद में रामानंद प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी को दबंगों ने जमकर पीट दिया। जिसमें महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल महिला ने बताया कि गांव में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। जिसमें प्रशासन ने पहल कर समझौता करा दिया था। उसके बाद उमेश प्रसाद के पुत्र बंटी कुमार और कपिलदेव महतो के पुत्र अखिलेश महतो ने उसके साथ मारपीट की इस घटना को अंजाम दिया है।

महिला के द्वारा अस्पताल से जाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात भी कही गई।

Back to top button
error: Content is protected !!