राजनीतिशेखपुरा

नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दी, विधानसभा चुनाव में बेहतर कार्य को सराहा

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद चुनाव में कड़ी मेहनत कर अहम भूमिका निभाने वाले सभी कार्यकर्त्ताओं को पार्टी के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी को भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बधाई पत्र ने भेजा है।

पत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2020 में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जिताने के लिए नरेंद्र मोदी विकास मिशन ने सराहनीय कार्य किया है। जिसके कारण बिहार विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन पार्टी की रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने कहा कि नरेंद्र मोदी विकास मिशन पूरे देश में संगठन को मजबूत किया है और बिहार के बाद अगला पड़ाव पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होगा। जिसमें भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए नरेंद्र मोदी विकाश मिशन का एक-एक कार्यकर्ता बेहतर कार्य करेगा और भाजपा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भी सरकार बनेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!