शेखपुरा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शेखपुरा के द्वारा रामाधीन महाविद्यालय में नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रवास में आए प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य गोपी कुमार, प्रोफ़ेसर अमित कुमार, रोहित कुमार, आकाश कश्यप ने स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और दीप प्रज्वलित करने के उपरांत नगर इकाई का विस्तार किया गया।
जिसमें कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व दिया गया। प्रोफेसर अमित कुमार को नगर अध्यक्ष, राहुल कुमार नगर उपाध्यक्ष, सृष्टि सृजन नगर मंत्री, आनंद कुमार, अंकित चौधरी और त्रिपुरारी कुमार को नगर सह मंत्री, सन्नी कुमार को कोषाध्यक्ष, आशीष आर्या को नगर एसएफएस प्रमुख, चंदन कुमार को कॉलेज अध्यक्ष, रवि कुमार को कॉलेज उपाध्यक्ष, अश्विनी कुमार को कॉलेज मंत्री, इंद्रदमन कुमार को जिला एसएफएस प्रमुख, पंकज गुप्ता को जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी, अंकित सिंह को अरियरी प्रखंड संयोजक, विवेक कुमार को सह संयोजक, विनोद कुमार को चेवारा प्रखंड संयोजक, छोटू कुमार को सह संयोजक, चंदन कुमार का घाटकुसुंभा संयोजक, दीपक कुमार को सह संयोजक बनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व नगर मंत्री आकाश कश्यप, रोहित कुमार, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, राहुल राज, बंटी गुप्ता, बिट्टू कुमार, कृष्ण मुरारी कुमार, संदीप कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।