शेखपुरा/अरियरी
कृषि विज्ञान केंद्र,अरियरी में आज से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से पहुंचे कृषि विशेषज्ञ संगीता कुमारी ने विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों से पहुंचे किसानों को आधुनिक तकनीक से मशरूम की खेती करने के बारे में कई जानकारियां दी।
इस दौरान उन्होंने मशरूम के अलग अलग जाति बटन, एस्ट्रा, दूधिया, प्रालि समेत कई तरह के मशरूम की खेती की जानकारी दी गयी। इसमें कुल 26 किसान शामिल हुए। इस संबंध में कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वह इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के उपरांत बैंक से ऋण लेकर मशरूम की खेती कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण लगातार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के लोग प्रशिक्षण लेकर मशरूम की खेती करने का तकनीक सीख पाएंगे और वे अपने घर वापस लौट कर मशरूम की खेती आधुनिक तकनीक से कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगे। मौके पर मौसम वैज्ञानिक सवाना, जिला से पहुंचे कृषि विशेषज्ञ के अलावे दर्जनों किसान मौजूद थे।