जागरूकताजानकारीशेखपुरा

कल राज्यस्तर पर मनाया जाएगा जल जीवन हरियाली दिवस, देखें पूरा डिटेल

बिहार सरकार की सबसे महत्वपूर्ण, जनोपयोगी एवं महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली योजना को सफल बनाने हेतु शेखपुरा जिलाधिकारी इनायत खान के द्वारा लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। इसके तहत आज उन्होंने उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता को कल 5 जनवरी को 11 बजे से आयोजित जल जीवन हरियाली दिवस को सफलतापूर्वक मनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। ज्ञात हो कि कल राज्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम को पटना के अधिवेशन भवन से जल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संबोधित करेंगे।
इसका वेबकास्टिंग एवं टीवी टेलीकास्ट भी NIC के माध्यम से किया जाएगा।

जिला एवं नगर इकाई स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय के मंथन सभा कक्ष के अलावा टाउन हॉल शेखपुरा ( अनुमंडल स्तरीय) एवं प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम सभी प्रखंड मुख्यालयों में किया जाएगा।
जल जीवन हरियाली दिवस के लिए अधिवेशन भवन पटना का कार्यक्रम इस प्रकार है:-

  • कार्यक्रम हेतु निबंधन 10:30 से 11:00 पूर्वाहन
  • कार्यक्रम का आरंभ एवं अतिथियों का स्वागत 11:00 से 11:15 पूर्वाहन
  • पौधों को जल अर्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ 11:15 से 11:25 पूर्वाहन
  • जल जीवन हरियाली अभियान के उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण 11:25 से 11:35 पूर्वाहन
  • जल जीवन हरियाली अभियान में जनभागीदारी विषय पर अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा परिचर्चा 11:30 से 12:20
  • ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा संबोधन 12:20 से 12:28
  • उप मुख्यमंत्री द्वारा संबोधन 12:28 से 12:36
  • उप मुख्यमंत्री बिहार द्वारा संबोधन 12:36 से 12:44
  • मुख्यमंत्री बिहार द्वारा संबोधन 12:44 से सम्बोधन खत्म होने तक

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!